
टी स्टेट न्यूज//नरेंद्र सौनी मंदसौर//आरोपी के कब्जे वाली महिन्द्रा XUV 300 कार से कुल 156.5 किलोग्राम डोडाचुरा कीमत 234750 रुपये जप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन मे इंचार्ज थाना प्रभारी उनि भारत भाबर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 19-20.04.2026 को सउनि बाबुलाल डामोर मय फोर्स द्वारा वाहन चेकिंग के दोरान कार्यवाही करते हुए जय विर हनुमान मंदिर मंदसौर संजीत रोड काचरिया कदमाला चौपाटी पर से आरोपी सुखदेव पिता किशनाराम विश्नोई उम्र 29 साल निवासी रामदेव नगर गुजरवास खुर्द थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाली महिन्द्रा XUV 300 कार क्रमांक MP18CA8642 से 08 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 156.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 92/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपी से उक्त अवैध डोडाचुरा के स्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
नाम गिरफ्तारशुदा आरोपी- सुखदेव पिता किशनाराम विश्नोई उम्र 29 साल निवासी रामदेव नगर गुजरवास खुर्द थाना बनाड जिला जोधपुर राजस्थान नगर सेवा जप्त मश्रुका – 156.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 234750 रुपये महिन्द्रा XUV 300 कार क्रमांक MP18CA8642 कीमती 500000 रुपये एक रियल मी कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमती 5000 रुपये रजिस्ट्रेशन क्रमांक MH12VZ3485 की दो नम्बर प्लेटें पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


