चांदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध शराब की 93 पेटियाँ जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

InCollage 20251026 103919253

टी स्टेट न्यूज//कन्हैया राय आलीराजपुर//
आलीराजपुर:- जिले में अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थाना प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिये गये थे, कि अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोहों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा किसी भी परिस्थिति में ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा न जाए। इसी क्रम में थाना चाँदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
चाँदपुर पुलिस को दिनांक 24-25 अक्‍टूबर की देर रात्रि मे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झडोली के बारी फलिया में रहने वाला रमेश पिता नारलिया तोमर (उम्र 35 वर्ष, जाति भीलाला) अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। बताया गया कि आरोपी उक्त शराब को रात में गुजरात राज्य की ओर तस्करी के लिए भेजने की तैयारी में है।
मुखबिर से प्राप्‍त सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन मे थाना प्रभारी उनि दिलीपसिंह चंदेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में सउनि भारतसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक गरवरसिंह, प्रधान आरक्षक लेखराम, प्रधान आरक्षक निलेश पाल, आरक्षक सुनील, आरक्षक प्रकाश तथा आरक्षक धर्मेन्द्र शामिल थे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए देर रात मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 93 पेटियाँ विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की गईं। शराब की कुल मात्रा 798.66 बल्क लीटर जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹10,89,514/- पाया गया। घटनास्‍थल से आरोपी रमेश पिता नारलिया तोमर को गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 178/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम 1915 के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना चाँदपुर पुलिस की सतर्कता से रात्रिकालीन समय में दबिश देकर शराब बरामद कर आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही मे थाना प्रभारी चाँदपुर उनि दिलीपसिंह चंदेल, सउनि भारतसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक गरवरसिंह, प्रधान आरक्षक लेखराम, प्रधान आरक्षक निलेश पाल, आरक्षक सुनिल, आरक्षक प्रकाश, आरक्षक धर्मेन्द्र, का सराहनिय योगदान रहा है।
अलीराजपुर पुलिस की स्पष्ट रणनीति है कि आने वाले दिनों में अवैध गतिविधियों पर और अधिक कठोरता से अंकुश लगाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी दल के माध्‍यम से कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। यदि किसी को अपने क्षेत्र में अवैध शराब भंडारण या तस्करी की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमार सिंह ने अंत में कहा –“अलीराजपुर पुलिस समाज में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अवैध शराब परिवहन, तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here