थाना चांदपुर पुलीस द्वारा ‘पुलिस अधीक्षक जिला आलीराजपुर के निर्देशन में मैं अभिमन्यु अभियान’ के तहत महिला/साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम

12301.0 79

टी स्टेट न्यूज़ //कन्हैया राय अलीराजपुर/ थाना चांदपुर पुलीस द्वारा ‘पुलिस अधीक्षक जिला आलीराजपुर के निर्देशन में मैं अभिमन्यु अभियान’ के तहत महिला/साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्राम चांदपुर में स्थित गरबा पांडाल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी श्री दिलीप सिंह चंदेल व थाना स्टाफ द्वारा इस कार्यक्रम में गरबा पांडाल में उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों को महत्वपूर्ण कानूनी और सुरक्षा विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

888888

जागरूकता के मुख्य बिंदु:
महिला अपराध: महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों, अधिकारों और संकट के समय कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया।साइबर अपराध: ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर सुरक्षा, फिशिंग और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों तथा ऐसे अपराध होने पर तुरंत रिपोर्ट करने के महत्व पर बल दिया गया।112 आपातकालीन सेवा: संकट की स्थिति में तत्काल पुलिस, एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड सहायता के लिए डायल 112 सेवा का उपयोग करने और उसकी प्रभावशीलता के बारे में विस्तार से बताया गया।
थाना चांदपुर का यह प्रयास जन सामान्य को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और अपराधों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here