कठ्ठीवाड़ा छात्रावास में 59 बच्चियां बीमार, विधायक सेना महेश पटेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र/प्राचार्य, बीईओ और बीआरसी पर कार्रवाई की माँग

12301.0 66

टी स्टेट न्यूज़ //कन्हैया राय आलीराजपुर// अलीराजपुर :- कठ्ठीवाड़ा के माता सबरी आवासीय कन्या आश्रम में रविवार को 59 बच्चियों की हालत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चियों को फूड पॉयजनिंग की शिकायत के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई गई। घटना की जानकारी मिलने पर जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल तत्काल अस्पताल व छात्रावास पहुँचीं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने आश्रम की व्यवस्था को बेहद लचर पाया। उन्होंने बताया कि रसोईघर में सड़ा हुआ व कीड़ों वाला आटा, खराब सब्ज़ियाँ, इल्लियों वाले पोहे और एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाई गई। बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था। परिसर में शौचालय-बाथरूम की स्थिति भी दयनीय मिली, वहीं बच्चों ने स्टेशनरी की कमी की शिकायत भी की। विधायक पटेल ने कहा कि सिर्फ वार्डन को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए आश्रम और स्कूल के प्राचार्य श्री शंकरलाल जाटव (साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी), खंड शिक्षा कार्यालय और खंड स्त्रोत समन्वयक भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया और लापरवाही बरती। इस संबंध में विधायक सेना महेश पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह को पत्र लिखकर संबंधित अधिकारियों पर भी निलंबन की कार्रवाई करने की माँग की है। पत्र की प्रतिलिपि जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव और कलेक्टर अलीराजपुर को भी प्रेषित की गई है। विधायक ने कहा कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे हादसे दोबारा भी हो सकते हैं

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here