
टी स्टेट न्यूज़ //कन्हैया राय अलीराजपुर// नानपुर:- शारदिय नवरात्रि के आरंभ के पुर्व सोलह श्राद्ध पक्ष से 52 शक्तिपिठ में से एक पावागढ़ वाली माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में पेदल पावागढ़ यात्री निकलते हैं जिससे खंडवा बड़ोदा राज मार्ग पर ट्राफिक ज्यादा बढ़ जाता है माता के भक्त दिन और रात्रि में भी पेदल चलतें है जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा रात्रि में दुर्घटना का शिकार ना बने इसलिए माता के भक्तों के पीछे रेडियम लगाने का काम नानपुर थाना प्रभारी राजेश डाबर ने शुरू किया
अलीराजपुर जिले के नानपुर मे थाना प्रभारी राजेश डावर ने आज एसपी रघुवंस सिंह के निर्देश अनुसार पावागढ़ यात्रियों को रेडियम लगाकर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाया है प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर से खंडवा बुरहानपुर बड़वानी अंजड धार अन्य जिलों से सैकड़ो यात्री गुजरात के पावागढ़ यात्रा के लिए निकलते यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं से बचने के लिए पैदल यात्रियों के पीठ पर रेडियम के संकेत लगाएं जा रहें हैं नानपुर थाना प्रभारी ने नानपुर में यात्री यो को रेडियम संकेत लगवाने का कार्य किया।
वही नानपुर मे नावागत एसपी रघुवंश सिंह का नानपुर पत्रकार संघ ने पुलिस थाना परिसर में भेंट कर फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया
वही नवागत एसपी सर ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद दिया।


