मोटर सायकल चोरी की वारदातों का खुलासा नानपुर थाना प्रभारी राजेश डावर द्वारा 02 आरोपी गिरफ्तार06 चोरी की मोटर सायकिलें बरामद, कीमत लगभग 5 लाख रुपये

k2

टी स्टेट न्यूज //कन्हैया राय अलीराजपुर//नानपुर:- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर भगवतसिंह विरदे के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर प्रदीप पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में थाना नानपुर पुलिस टीम को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। पिछले कुछ समय से कस्बा नानपुर क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की वारदातें घटित हो रही थीं, इन वारदातों का पर्दाफाश कर आरोपियों की धरपकड़ पुलिस के लिये एक चुनौती थी।
पुलिस कार्यवाही- अज्ञात वाहन चोरों की तलाश हेतु थाना प्रभारी नानपुर निरीक्षक राजेश डावर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर निरंतर पतारसी एवं निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 18.08.2025 को मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम मौरासा से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान –

  1. अनिल पिता इसराम अलावा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बलवानी दवनीपुरा, थाना डही, जिला धार
  2. अर्जुन पिता जेराम अलावा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बलवानी दवनीपुरा, थाना डही, जिला धार
    के रूप में हुई।
    आरोपियों का खुलासा- सघन पूछताछ में आरोपियों ने थाना नानपुर क्षेत्र से 03, इंदौर से 01 एवं अलीराजपुर से 02 – इस प्रकार कुल 06 मोटर सायकिलों की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 06 मोटर सायकिलें, जिनकी कीमत लगभग 5,00,000 रुपये है, बरामद की गईं।
    परिणाम-पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। इस सफलता से क्षेत्र में घटित अज्ञात वाहन चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है।
    पुलिस टीम- इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर, उप निरीक्षक नरसिंह सेंचा, दिनेश अवास्या, मंजीतसिंह राहोरा, प्रधान आरक्षक मनोज महिकाल, संजय मण्डलोई, सुरेश कन्नौज, आरक्षक धनसिंह, नरेन्द्र, अरुण एवं बलराम की विशेष भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरी पुलिस टीम को सराहना एवं बधाई प्रदान की गई है
News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here