नानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर द्वारा ली गई शांति समिति बैठक

IMG 20250722 204744

टी स्टेट न्यूज़//अलीराजपुर// नानपुर:- पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक प्रदेशभर में “नशे से दूरी है जरूरी” शीर्षक से विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अलीराजपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में यह अभियान अत्यंत सघन, संगठित और उद्देश्यपरक रूप में संचालित किया जा रहा है।
दिनांक 22 जुलाई 2025 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें थाना नानपुर की गतिविधियाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय रहीं—
थाना नानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश डावर द्वारा ली गई शांति समिति बैठक में सरपंचों, जन-प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी-थाना नानपुर परिसर में शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें थाना क्षेत्र के समस्त सरपंच, पटेल, तड़वी, चौकीदार एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य सम्मिलित हुए।

IMG 20250722 WA0014

बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को नशा उन्मूलन के सामाजिक दायित्व से अवगत कराते हुए उनसे अपने-अपने ग्रामों में युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया। पुलिस द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर गांवों में स्थायी जन-जागरूकता वातावरण निर्मित करने की अपील की गई एवं शपथ ग्रहण कराई गई।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here