म.प्र. पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के सक्रिय संगठित गिरोह का पर्दाफाश

IMG 20250610 183737

t-state news//अलीराजपुर //म.प्र. पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाला अभ्यार्थी व उसके स्थान पर परीक्षा में बैठने वाला साथी(सॉल्वर) अलीराजपुर पुलिस की गिरफ्त में

आरोपीगण मुरैना, श्योपुर, औरंगाबाद(बिहार), कानपुर(उत्तरप्रदेश) व गुजरात से गिरफ्तार सॉल्वर को बिहार से किया गया गिरफ्तार

आधारकार्ड बायोमेट्रीक चैंज करने वाला शातिर एवं फिंगरप्रिंट क्लोन स्पेशलिस्ट अलीराजपुर पुलिस की गिरफ्त में
फिंगर प्रिंट क्लोन तैयार करने में प्रयुक्त होने वाली पॉलीमर मशीन, जेल व अन्य सामग्री कानपुर (उत्तरप्रदेश) से जप्त

अलीराजपुर :अलीराजपुर श्री राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित उम्मीद्वार अंतिम चरण दस्तावेज वेरिफिकेशन के दौरान आरोपी उम्मीद्वार रामरुप द्वारा आरक्षक जीडी एवं रेडियों चयन परीक्षा -2023 में आपराधिक षडयंत्र करते हुए स्वयं के स्थान पर प्रवेश पत्र में किसी अन्य व्यक्ति की फोटो लगाकर उसे लिखित परीक्षा में बैठाया गया तथा परीक्षा में चयनित होने पर स्वयं रामरुप पद को ग्रहण करने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय अलीराजपुर में उपस्थित हुआ जिसका दस्तावेज वेरिफिकेशन के दौरान संदेह होने पर जाँच पर पाया कि महत्वपूर्ण दस्तावेज आधार कार्ड एवं परीक्षा प्रवेश पत्र में कुट रचना कर छल एवं आपराधिक षडयंत्र करने का कृत्य पाया गया । जिससे आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा उक्त रेकेट के सभी आरोपिगणों की धरपकड एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीओपी अलीराजपुर के निर्देशन में पृथक-पृथक टीम बनाकर विवेचना एवं आरोपीगणों की धरपकड हेतु पृथक-पृथक टीमों को गठित कर तत्काल मुरैना, श्योपुर एवं दीगर राज्यों झारखण्ड, बिहार, उत्तरप्रदेश, गुजरात रवाना किया गया उक्त टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01. सॉल्वर अमरेन्द्रकुमार उर्फ बाहुबली पिता द्वारीका साव, निवासी- ग्राम पलाकी, थाना-आती, जिला-गया (बिहार) हा. मु. दिनकर गोलम्बर (चौराहा), काजीपुर कालोनी, रोड न.01, थाना कदमकुवा, पटना बिहार से पकडा गया, 02. आधार आईडी से रामरूप का बायोमेट्रीक अपडेट करने वाले आईडी धारक संदीप पिता सुरेश रजक निवासी मोरानीपुर झासी को गुजरात से, 03.आधार में रामरूप का बायोमेट्रीक अपडेट वाला ऑपरेटर सुरेन्द्र पिता मनसुखराम उर्फ मंशाराम कुशवाह निवासी मुरवई जिला मुरैना को श्योपुर से, 04. फिंगर प्रिंट क्लोन तैयार करने वाला राहुल पिता प्रेमचंद्र गुप्ता निवासी किदवई नगर नोवस्ता जिला कानपुर को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया तथा 05. संदीप के फिंगर प्रिण्‍ट का क्लोन तैयार करने में मदद करने वाला शिवम पिता नंदकिशोर शर्मा निवासी इंदिरा नगर कबराई जिला महोबा उतरप्रदेश को महोबा उत्तरप्रदेश से पकडा गया ।

सॉल्वर द्वारा कितने अभ्यर्थियों की परीक्षा दी गई जिसके संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । सभी आरोपिगण से पृथक-पृथक पूछताछ कर रैकेट के संबंध में अन्य आरोपीगण के बारे में पूछताछ कर कार्यवाही की जा रही है । आरोपिगण अशोक गुर्जर, अमिताभ रावत, लालु निवासीगण मुरैना व आशीष उर्फ साकेत निवासी बिहार फरार है जिनकी तलाश जारी है जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार किया जावेगा ।

तरीका वारदातः- सर्वप्रथम रेकेटियर अशोक गुर्जर, अमिताभ रावत व लालु पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों से सम्पर्क कर उन्हे लिखित परीक्षा में पास कराने के लिये अभ्यार्थियों से 08 से 10 लाख रूपये प्रति अभ्यर्थी से डील तय होती थी उसके बाद तीनों मिलकर अपने साथी आशीष उर्फ साकेत निवासी बिहार के माध्यम से परीक्षा में बैठने वाले सॉल्वर की व्यवस्था करते थे और उसके बाद सॉल्वर एवं अभ्यार्थी को एक निश्चित दिनांक को निर्धारित स्थान मुरैना जहाँ पर आधारकार्ड (बायोमेट्रीक) अपडेट करने वाली टीम से अभ्यर्थी के बायोमेट्रीक सॉल्वर के बायोमेट्रीक फिंगर प्रिंट से चैंज कर देते थे, अभ्यर्थी के नाम स्थान पर सॉल्वर के फिंगर प्रिंट आ जाते थे । जिससे लिखित परीक्षा केन्द्र में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर सॉल्वर परीक्षा दे देता था । लिखित परीक्षा के कुछ दिन बाद मूल अभ्यार्थी उक्त आधार कार्ड की बायोमेट्रिक अपडेट करने वाली टीम से पुनः अपने आधारकार्ड पर अपने स्वयं के बायोमेट्रीक अपडेट करवाकर शारिरीक परीक्षा में सम्मिलित होकर चयनित हो जाते थे ।

क्लोन तैयार करनाः- बायोमेट्रिक अपडेट करने वाली टीम अन्य व्यक्तियों के आधार आईडी एवं फिंगर प्रिंट क्लोन का उपयोग कर बायोमेट्रीक अपडेट करती थी । फिंगर प्रिंट क्लोन बनाने के लिये जिस नाम की आधार आईडी है वह व्यक्ति राहुल गुप्ता निवासी कानपुर से सम्पर्क कर अपने फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर उक्त टीम को दे देता था । फिंगर प्रिंट का क्लोन तैयार करने के लिये राहुल गुप्ता पॉलिमर मशीन, पॉलिमर जेल, बटर पेपर, रेड्युसर, लेपटॉप, प्रिंटर का उपयोग करता था ।जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है ।

आरोपीगणों की अपराध में भूमिकाः-
क्रं. नाम आरोपी अपराध में आरोपियों की भूमिका
01 रामरूप पिता निरंजनसिंह गुर्जर निवासी अजयचन्द का पुरा कैथरी, तहसील व जिला मुरैना मुख्य अभ्यर्थी जो चयनित होकर दस्तावेज वेरिफिकेशन हेतु जिला अलीराजपुर उपस्थित हुआ।
02 अमरेन्द्रकुमार उर्फ बाहुबली पिता द्वारीका साव, जाति-तेली, निवासी- ग्राम पलाकी, थाना- आती, जिला-गया (बिहार) हा. मु. दिनकर गोलम्बर (चौराहा), काजीपुर कालोनी, रोड न.01, थाना कदमकुवा,पटना सॉल्वर—जिसके द्वारा अभ्यार्थी रामरूप के स्थान पर लिखित परीक्षा दी गई।
03 संदीप पिता सुरेश रजक निवासी मोरानीपुर झासी संदीप की आधार आईडी एवं फिंगर प्रिंट क्‍लोन से रामरूप का बायोमेट्रीक अपडेट।
04 सुरेन्द्र पिता मनसुखराम उर्फ मंशाराम कुशवाह निवासी मुरवई थाना सबलगढ जिला मुरैना आधार में रामरूप का बायोमेट्रीक अपडेट वाला ऑपरेटर ।
05 अशोक पिता दिलीप गुर्जर निवासी ग्राम चन्दुपुरा थाना माताबसईया जिला मुरैना हाल मुकाम कृष्ण विहार कालोनी थाना स्टेशन रोड मुरैना जिला मुरैना अभ्यर्थी व सॉल्वर का मध्यस्थ एवं गिरोह का मुख्‍य सरगना।
06 आशीष कुमार उर्फ साकेत पिता विवेकानंद पंडित निवासी बारा जिला बेलहर बिहार हाल मुकाम कलेक्टर कार्यालय जिला जमुई बिहार अमिताभ व अशोक को सॉल्वर उपलब्ध कराने वाला
07 अमिताभ रावत निवासी मुरैना अभ्यर्थी व सॉल्वर का मध्यस्थ एवं सहायक सरगना।
08 लालु निवासी मुरैना अशोक, अमिताभ का रैकेट चलाने में सहायता करना ।
09 शिवम पिता नंदकिशोर शर्मा निवासी इंदिरा नगर कबराई जिला महोबा उतरप्रदेश संदीप की आधार आईडी व फिंगर प्रिंट क्लौन तैयार करवाकर रेकेटियर को उपलब्ध करवाना
10 राहुल पिता प्रेमचंद्र गुप्ता निवासी 128/488/1 ब्लाक बायपास वाली गली किदवई नगर नोवस्ता जिला कानपुर उतरप्रदेश संदीप की फिंगरप्रिंट क्लोन बनाने वाला

अलीराजपुर पुलिस की एडवाईजरीः-

  1. आम जनता से निवेदन है कि सरकारी नौकरी भर्ती हेतु किसी द्वारा रूपये लेकर नौकरी दिलवाने का प्रलोभन दिया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों के झांसे में ना आये एवं उसकी सूचना तुरन्त संबंधित पुलिस को देवे ।
  2. अपने आधारकार्ड का उपयोग सावधानीपूर्वक करे किसी भी दुकान पर व अनजान व्यक्ति को नही देवे ।
  3. अपने फिंगर प्रिंट वैधानिक स्थान पर ही उपयोग करे तथा अपने फिंगर प्रिंट किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु नही देवे ।
  4. शासन द्वारा सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा हेतु जारी निर्देशों का पालन कर ही परीक्षा में सम्मिलित होकर चयनित प्रक्रिया का पालन करे ।
News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here