
t-state news//अलीराजपुर:- डॉ देवेंद्र सुनहरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला अलीराजपुर एवं सिविल सर्जन डॉ प्रकाश ढोके जिला चिकित्सालय अलीराजपुर के मार्गदर्शन में क्लबफुट माह के अंतर्गत जिला चिकित्सालय अलीराजपुर मे क्लबफुट जागरूकता एवं कैम्प का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सर्जन अस्थि रोग विशेषज्ञ सह क्लब फुट नोडल डॉ चेतन सोलंकी ,डॉ संजय सोलंकी , डॉ अनिल कुमावत एवं फीजियोथेरेपिस्ट डॉ अमर चौहान उपस्थित रहे साथ ही डीईआईएम श्रीमती आरती तिवारी, के साथ अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमिनेशन क्लबफुट से शुभम चौरे द्वारा कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। सर्जनअस्थि रोग विशेषज्ञ एवं नोडल डॉ चेतन सोलंकी , डॉ अनिल कुमावत , द्वारा चिन्हित बच्चों का उपचार किया गया। डीईआईएम आरती तिवारी एवं शुभम चौरे (अनुष्का फाउंडेशन) प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के द्वारा जानकारी आम जनता को साझा की गयी है की जन्म से 2 वर्ष की आयु तक के बच्चों का प्रति गुरुवार जिला चिकित्सालय अलीराजपुर के अस्थि रोग विभाग मे ओपीडी 19 में क्लब फुट का उपचार किया जावेगा।विस्तृत जानकारी के लिए आरबीएसके टीम अथवा जिले में डी.ई.आई.एम कक्ष में संपर्क कर सकते है।


