
t-state news //अलीराजपुर/ । नगर मे बेतरकीब हो रहे अतिक्रमण को लेकर दूसरे दिन भी जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, नगरपालिका ओर पुलिस के संयुक्त अमले ने कार्रवाई की। पिछले दो दिनों से चल रही कार्यवाही अब सोमवार को जारी रहेगी क्या
अतिक्रमण विरोधी मुहीम खंडवा बड़ोदा-हाइवे मार्ग के दाहोद नाका, बर्फ फैक्ट्री रोड,अस्पताल मार्ग पर चलाई जो देर शाम तक चलती रही । उक्त मुहीम से अतिक्रमण कारियो मे ह्ड़कंप सा मच गया । एमपीईबी के सामने कुछ घुमटी गोदाम के सामने अभी भी रखी हुई हैं। कुछ घुमटी स्वेच्छा से हटा ली गई। बाकी बची घुमटी को प्रशासन कब हटाएगी ये देखना है। आख़िरकार प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमण करने वालों पर चला। इस दोरान अमले ने मार्ग मे बाधित बने बडे-बडे ओटले, टिन सेड, अस्थाई चढ़ाव घुमटी को जेसीबी की मदद से हटाया तो कुछ पर हथोड़े चले । मुहीम के दोरान अमले ओर रहवासियो के बिच जमकर कहा सुनी भी हुई, लोगो ने अचानक की गईं अतिक्रमण मुहीम का विरोध दर्ज कराया । उल्लेखनिय है की नगर मे अतिक्रमण को लेकर उक्त कार्रवाई कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर के निर्देश पर की जा रही गईं है, जो आगामी दिनो मे भी जारी रहेंगी ।

कार्रवाई के दोरान खंडवा-बड़ोदा हाइवे मार्ग, हॉस्पिटल मार्ग, दाहोद नाके के सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध प्रशासन ने पसरे अतिक्रमण को सख्ती से हटाया। अतिक्रमण हटाने की सुचना एक घंटे पहले ही दी गई। अगर समय रहते बता देते तो खुद ही इसे हटा लेते। इधर दिनभर चले अतिक्रमण हटाओ मुहीम के बाद उक्त मार्ग की मुख्य सड़कें चौड़ी दिखाई देने लगी है। हालांकि प्रशासन के कड़े रुख को देखते हुए दुकनदारों के बीच अफरा तफरी मच गईं ओर वह खुद टिन सेड हटाते हुवे नज़र आए। अतिक्रमण मुहीम के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि मिश्रा, एसडीएम तपिस पांडे, डीएसपी बीएल अटोदे, नपा सीएमओ कमल मुजल्दा, थाना प्रभारी सोनू सिटोले, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, नपा स्टॉफ ओर पुलिस दल-बल मौजूद था। बहरहाल प्रशासन के संयुक्त अमले द्वारा की गईं अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का आमजनो ने स्वागत किया है ओर उन्होंने प्रशासन से नगर के अन्य प्रमुख मार्गो पर भी इस प्रकार की अतिक्रमण विरोधी मुहीम जारी रखने की माँग की है ।
वर्जन
एसडीएम तपिश पांडे आलीराजपुर
अतिक्रमण को लेकर उक्त कार्रवाई कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर के निर्देश पर की जा रही। जो निरंतर जारी रहेगी।


