अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी। थाना उदयगढ क्षेत्रान्‍तर्गत अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।

IMG 20250529 WA0010

t-state news// अलीराजपुर// 490 पेटी शराब कीमती 45 लाख 94 हजार रूपये की जप्‍त।
01 आरोपी गिरफतार एवं 10 लाख रूपये कीमती वाहन जप्‍त।
अलीराजपुर दिनांक 29 मई 2025
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्‍यास ने बताया कि थाना उदयगढ क्षेत्रान्‍तर्गत दिनांक 29.05.2025 को थाना प्रभारी उदयगढ निरीक्षक ब्रजभूषण हीरवे को ग्राम बावडी फाटा पर प्रभात रोड गश्‍त के समय वाहन चैकिंग के दौरान मुखबीर ‌द्वारा अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्‍त हुई, जिस पर थाना प्रभारी उदयगढ एवं अधीनस्‍थ टीम के द्वारा वाहन की घेराबंदी हेतु बावडी फाटा पर नाकेबंदी की कार्यवाही की गई । तभी पुलिस टीम को कुछ देर बाद बोरी तरफ से एक आयसर वाहन लाल रंग का आते हुये दिखाई दिया, जिसे उदयगढ पुलिस टीम के द्वारा रोका गया आयसर वाहन का क्रमांक MP4-69-B-0529 था, जो कि तीरपाल से ढका हुआ था। आयसर वाहन चालक से नाम/पता पूछते वाहन चालक ने अपना नाम शिवनारायण पिता कमल बलाई सितपरिया उम्र 25 वर्ष, निवासी दंगवाडा तहसील बडनगर, जिला उज्‍जैन का होना बताया। वाहन चालक के साथ आयसर वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में बडी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी हुई थी। वाहन चालक से शराब के वैध परमीट के संबंध मे पूछनें पर नहीं होना बताया, जिस पर वाहन चालक व वाहन को थानें पर लाया गया तथा वाहन में रखी शराब की गिनती की गई, जिसमें अंग्रेजी शराब की निम्नलिखित ब्रांड की शराब की पेटियां भरी थी 1.ग्रीन पार्क-219पेटी, 2.रिड्स- 68 पेटियां, 3.रीगल टैलेंड 20 पेटियां, 4.स्टीयरिंग रिजर्व 10 पेटियां, 5.DSP ब्लैक 30 पेटियां, 6.जेम्स एमसी गिल 114 पेटियां, 7.सुपर ड्राइजीन 29 पेटियां भरी पाई गई है। इस प्रकार आयसर वाहन में कुल 490 पेटियों में 4388.76 बल्‍क लीटर शराब, जिसकी कीमत करीबन 45 लाख 94 हजार रुपए है तथा वाहन की कीमत 10 लाख रूपये है। उदयगढ पुलिस द्वारा धारा 34(2), 36, 46 आबकारी एक्‍ट का आरोपी शिवनारायण पिता कमल बलाई सितपरिया उम्र 25 वर्ष, निवासी दंगवाडा तहसील बडनगर, जिला उज्‍जैन के विरूद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। जिले मे अबतक कुल 562 प्रकरणों में 56435 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 2 करोड 30 लाख रूपये की जप्‍त की जा चुकी है तथा अवैध शराब परिवहन में करीबन 1 करोड 45 लाख रूपये के वाहन भी जप्‍त किये गये हैं।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here