आलीराजपुर नगर में अवैध तरीके से निवास कर रहे व्यक्तियों की जांच को लेकर भाजयुमो ने कलेक्टर बेडेकर को सौंपा ज्ञापन…!!

IMG 20250430 211040

t-state news//कन्हैया राय अलीराजपुर// आलीराजपुर :– कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 28 निर्दोषों को मौत के घाट उतार देने के बाद पूरे देश से पाकिस्तानियों को भगाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया था, गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पूरे देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों की जांच की जा रही है, इसी कड़ी में आज मध्यप्रदेश के आलीराजपुर में आलीराजपुर नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर को आलीराजपुर में कुछ ऐसे व्यक्ति के बारे में आवेदन के माध्यम से सूचित कराया हे जो आलीराजपुर एवं आसपास के चिन्हित क्षेत्र जबरन कालोनी कुम्हारवाडा, जामा मस्जिद मोहल्ला, मकरानी मोहल्ला, दावलसाह मोहल्ला, ऐसे नगर के सभी मोहल्लो तथा आसपास के क्षेत्रों की अवैध रूप से कुछ व्यक्ति निवास कर रहे हे, हमे संदेह है यह व्यक्ति आवश्यक वैध दस्तावेजो के बिना यहा निवास कर रहै है जिससे हमारे क्षेत्र में सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था संबंधी चिंताएं बढ रही है।

इन व्यक्तियो की उपस्थिति से स्थानीय निवासियों में आशंका का माहोल है और हमें यह भी डर है कि इनसे कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है,ज्ञापन देते समय भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष गिरिराज मोदी,महामंत्री राजेश गुप्ता,भाजयुमो जिला महामंत्री अंकित शाह, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजयुमो नगर महामंत्री कपिल मेहता,भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंत्री कल्पेश बिशया, व भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे,यह जानकारी आलीराजपुर नगर मंडल के मीडिया प्रभारी चिराग थेपड़िया ने दी।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here