संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अलीराजपुर द्वारा आदेश की होली जलाई

t-state news //कन्हैया राय//अलिराजपुर:– संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के आगाज पर जिला अलीराजपुर में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पांचवें दिन जारी रही। इसी कड़ी में अपनी जायज मांगों को लेकर कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 26 अप्रैल 2025 को मिशन संचालक द्वारा जारी आदेश की होली जलाई गई जिसमें समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पर हड़ताल के संबंध में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया था।
समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी निम्नलिखित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं:

IMG 20250426 173017

तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा 2023 में जो नीति बनाई गई थी एवं महापंचायत बुलाकर जो वादे किए गए थे वह आज दिनांक तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वारा पूरे नहीं किए गए हैं जिसमें प्रमुखता एनपीएस का लाभ, ग्रेजुएटी का लाभ, समस्त प्रकार की नियमित कर्मचारियों के समान छुट्टियां, कर्मचारियों की प्रत्येक वर्ष अनुबंध प्रक्रिया समाप्त होना एवं अप्रेजल जैसी कुरीतियों का समाप्त होना शामिल था। साथ ही मिशन संचालक द्वारा मानव संसाधन मैनुअल 2025 में यह समस्त लाभ न दिए गए एवं अप्रेजल जैसी कुरीतिया शामिल की गई है इसकी विरोध में समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर बैठे है।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here