वर्ष 2025 की अबतक की अवैध शराब के विरूद्ध जिले की सबसे बडी कार्यवाही।

InCollage 20250419 144415304

t-state news//कन्हैया राय अलीराजपुर//थाना जोबट क्षैत्रान्‍तर्गत अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही। 1500 पेटी शराब कीमती 85 लाख 25 हजार रूपये की जप्‍त। 01 आरोपी गिरफतार एवं 01 वाहन कीमती 25 लाख रूपये का जप्‍त किया गया। अलीराजपुर :-पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्‍यास ने बताया कि थाना जोबट क्षैत्रान्‍तर्गत दिनांक 17.04.2025 की शाम थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्‍कले को कस्‍बा/देहात भ्रमण के दौरान मुखबीर ‌द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बाग रोड जिला धार तरफ से जोबट की ओर अवैध शराब परिवहन संबंधी वाहन आ रहा है, तभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जोबट एवं उनकी अधीनस्‍थ टीम के द्वारा मुखबीर द्वारा बताये मार्ग पर पहुंचकर अलीराजपुर जिले की सीमा पर बने पुलिस सहायता केन्‍द्र पर वाहन की घेराबंदी हेतु नाकेबंदी की गई, तभी पुलिस टीम को धार जिले के बाग की तरफ से जोबट की ओर ऑयशर वाहन आते हुये दिखाई दिया। पुलिस टीम के द्वारा ऑयशर वाहन क्रमांक MP09DP8603 को रोककर वाहन चालक का नाम/पता पूछते अपना नाम संजय पिता सोहन पंवार 27साल, निवासी 122 मेढकवास, देपालपुर जिला इंदौर का होना बताया। ऑयशर वाहन की तिरपाल हटाकर वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गोवा व्हिस्‍की कंपनी की बडी मात्रा मे पेटीयां भरी हुई थी, जिसके संबंध में वाहन चालक संजय से पूछताछ करते उसके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया गया।


पुलिस टीम के द्वारा घटनास्‍थल से ऑयशर वाहन मय अवैध शराब के अपने कब्‍जे मे लेते हुये आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर थाना जोबट लाया गया व वाहन से पेटीयां उतारकर गिनती की गई। ऑयशर वाहन क्रमांक MP09DP8603 मे 1500 पेटी गोवा व्हिस्‍की 13500 लीटर कीमती 86 लाख 25 हजार एवं अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्‍त वाहन कीमती 25 लाख रूपये का विधिवत जप्‍त करते हुये, वाहन चालक संजय पिता सोहन पंवार 27साल, निवासी 122 मेढकवास, देपालपुर जिला इंदौर को गिरफतार कर थाना जोबट मे अपराध क्रमांक 138/2025, धारा 34(2),36, 46 आब. एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने बताया कि वर्ष 2025 में अवैध शराब के विरूद्ध अलीराजपुर पुलिस की अबतक की सबसे बडी कार्यवाही जोबट क्षैत्रान्‍तर्गत हुई है। अलीराजपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध अलीराजपुर की लगातार निगाह बनी होकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिले मे अबतक कुल 422 प्रकरणों में 32098 लीटर अवैध शराब कीमती 1 करोड 40 लाख रूपये की जप्‍त की जा चुकी है तथा अवैध शराब परिवहन में करीबन 1 करोड रूपये से अधिक के 09 वाहन भी जप्‍त किये गये हैं। थाना जोबट क्षैत्रान्‍तर्गत की गई कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वास्‍कले, उप निरीक्षक रविन्‍द्र डांगी, उप निरीक्षक गोविन्‍द कटारे, आर मनीष चरपोटा, आर गजेन्‍द्र निंगवाल, आर चैनसिंह एवं आर रवि निनामा का सराहनीय योगदान रहा है।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here