
रतलाम । टी स्टेट न्यूज धर्मराज डाबला । थाना बिलपांक छेत्र के गाँव एवरिया की एक महिला को उसी के गाँव के एक युवक ने रास्ते में बुरी नियत से परेशान किया है, महिला ने अपने पति के साथ थाना बिलपांक में अपनी समस्या को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं और छेड़छाड़ करने वाले लड़के पर उचित कार्यवाही करने की अपील की है । धराड़ निवासी कमल भूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें पुलिस ने भारतीय न्याय सहिता बीएनएस ओर अनुसूचित जाति एवम अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण की धाराओं में पुलिस ने मामले को दर्ज किया है ।
थाने में दर्ज केस के अनुसार घटना इस प्रकार है कि एवरिया गाँव की एक महिला जावरा जाने के लिए बस स्टैंड शिवपुर आ रही थी जहां रास्ते में गाँव के एक युवक ने महिला से कहा मेरे साथ चल में तूझे साथ रखूंगा महिला ने मना किया जिसपर युवक ने मारपीट कर गले और कमर में हाथ डाला घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई ।

