
विशेष रिपोर्ट: दिलीप तंवर, संचालक – प्रधान संपादक, रतलाम
मो. 7974343036
रतलाम। RTI में बड़ा खुलासा – एकीकृत शासकीय मा.वि. ढीकवा (DISE 23200513502) में सीमेंट, बालू रेत, गिट्टी, सरिया, व्हाइट सीमेंट और वाटरप्रूफिंग केमिकल के नाम पर 1,41,300 रुपये के फर्जी बिलों का खेल सामने आया है।
RTI दस्तावेजों में M/s Vaishnavi Enterprises, गोविंदपुरा, भोपाल के नाम से तीन बिल मिले – 69,020 रु., 39,180 रु. और 33,100 रु.।
पड़ताल में फर्जी वेंडर – मौके पर Vaishnavi Enterprises के नाम से बिल्डिंग मटेरियल की कोई दुकान उपलब्ध नहीं है, फर्जी वेंडर बनाकर बिल लगाया गया है। रतलाम में ही सब माल उपलब्ध होते हुए 350 KM दूर से माल लाने का न कोई ट्रक नंबर, न E-way Bill, न तुल पर्ची।
प्रधानाध्यापक संदिग्ध स्थिति में – इतना महंगा मटेरियल कहां लगा? स्टॉक रजिस्टर में एंट्री नहीं। इस पूरे मामले में प्रधानाध्यापक की भूमिका संदिग्ध है। DPC-BRC-CNA की चुप्पी से संरक्षण की बू आ रही है।
–


