
टी-स्टेट न्यूज// रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जिला अस्पताल एवं सब्जी मंडी क्षेत्र से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को मुकेश कुमार शर्मा निवासी पत्रकार कॉलोनी अपनी टीवीएस एक्सल मोटरसाइकिल क्रमांक MP43MF6754 से शासकीय अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल वापस लौटने पर गायब मिली। शिकायत पर थाना स्टेशन रोड में अपराध क्रमांक 773/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुलेसिंह पिता शोभाराम भाटी, उम्र 52 वर्ष, निवासी कुम्हार मोहल्ला, कानवन, जिला धार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने जिला अस्पताल एवं सब्जी मंडी क्षेत्र से कुल 4 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
बरामद वाहनों में—
MP43MF6754 — टीवीएस एक्सल
बिना नंबर — टीवीएस सुपर एक्सल
बिना नंबर — टीवीएस एक्सल हेवी ड्यूटी
बिना नंबर — टीवीएस सुपर एक्सल
पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों और संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पन्द्रो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि मुरली मकवाना, आरक्षक रितेश यादव, धीरेन्द्र गोखले, दीपक वसुनिया एवं मृत्युंजयसिंह की सराहनीय भूमिका रही।


