राष्ट्रीय राजनीति में सेन समाज की बढ़ती भूमिका– कांग्रेस के ओबीसी डिपार्मेंट में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें हीरा ठाकुर

13983

टी-स्टेट न्यूज//विश्वजीत सेन बाकानेर//

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सेन समाज की राजनीतिक भागीदारी और भूमिका लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। यह बदलाव इस बात का संकेत है कि देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां सेन समाज की सामाजिक शक्ति, जनसंख्या, संगठन क्षमता और राजनीतिक प्रभाव को गंभीरता से समझने लगी हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग में श्री हीरा ठाकुर जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना सेन समाज के लिए गौरव का विषय है। विनोद सेन ने कहा कि यह नियुक्ति केवल एक व्यक्ति को मिली जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसे सेन समाज की बढ़ती राजनीतिक स्वीकार्यता और राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते महत्व के रूप में भी देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सेन समाज लंबे समय से देश के सामाजिक जीवन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। अब आवश्यकता है कि सामाजिक शक्ति के साथ-साथ समाज की राजनीतिक भागीदारी भी मजबूत हो, ताकि समाज अपनी समस्याओं, अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठा सके।.उन्होंने कहा कि श्री हीरा ठाकुर जी को मिली जिम्मेदारी सेन समाज के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणादायक है। यह संदेश देती है कि संगठन, सक्रिय भागीदारी और राजनीतिक जागरूकता के माध्यम से समाज अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर सकता है।

विनोद सेन ने कहा कि सेन समाज को केवल वोट बैंक के रूप में नहीं, बल्कि नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में बराबर के भागीदार के रूप में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। राजनीतिक दलों में समाज की भागीदारी बढ़े और योग्य एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलें, यही समय की आवश्यकता है। उन्होंने श्री हीरा ठाकुर जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे सेन समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे और समाज की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा प्रदान करेंगे।

News Desk
News Deskhttps://t-statenews.in
संपादक, संपर्क : +91°-7974343036 UID : 5456-8645-08082015 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 9 वर्ष पत्रिका सिटी बलाष्ट् देनिक स्वतंत्र एलान रतलाम सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल टी स्टेड न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं । वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश सरकार से जिला स्तरीय पत्रकार के अलावा धार जिले के सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here