
टी-स्टेट न्यूज//विश्वजीत सेन बाकानेर//
लायंस क्लब बाकानेर द्वारा सेवा सप्ताह का शुभारंभ गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब बाकानेर द्वारा सेवा गतिविधियां की जा रही है, इस कड़ी में जोनचेयर पर्सन लायन विनोद सेन की उपस्थिति में सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ जिसमें दिनांक 2 अक्टूबर को गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया , 3 अक्टूबर को हेल्थ कैंप में मरीजों को फल वितरण एवं 4 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाकानेर में मरीजों को फल वितरण किये गए इसी कड़ी में गौशाला में गायों को गोग्रास दिया तथा सफाईकर्मी और वृद्धजनों का सम्मान किया गया इस सेवा सप्ताह का समापन शांतिनिकेतन वृद्ध आश्रम खलघाट में जाकर वृद्धजनों को भोजन कराया जाएगा ।
उपरोक्त जानकारी क्लब अध्यक्ष लायन नवीन पाटीदार द्वारा दी गई इसमें क्लब सचिव लायन आरिफ शकीर, लायन रोहित जैन, लायन नवीन चौहान, लायन सचिन पाटीदार, लायन अविश जैन, लाइन अखिलेश दरबार, लायन नवीन चौहान, लायन शशि जुनेजा, लायन निर्मल सिसोदिया, लायन मनीष रावका, लायन धर्मेंद्र दरबार, लायन अंकित जैन, लायन सैफुद्दीन, लायन मोहित गुप्ता सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


